Upcoming Smartphone in March 2025: अगर आप भी स्मार्टफोन के शौकीन हैं और नए फोन का इंतजार कर रहे हैं, तो मार्च 2025 आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन्स को बाजार में उतारने वाली हैं। दरअसल, मार्च के पहले हफ्ते में मोबाइल टेक्नोलॉजी की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट Mobile World Congress (MWC) 2025 आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट के दौरान कई कंपनियां अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को पेश करेंगी।

इस महीने Nothing, Vivo, Xiaomi, Realme, Honor, Tecno, Samsung और iQOO जैसी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। तो आइए जानते हैं मार्च 2025 में लॉन्च होने वाले कुछ प्रमुख स्मार्टफोन्स (Upcoming Smartphone in March 2025) की Launch Date और उनके संभावित फीचर्स के बारे में।
मार्च 2025 में लॉन्च होने वाले फोन (Upcoming Smartphone in March)
इस मार्च महीने में Samsung Galaxy A36, 56 & 26, POCO M7 5G, Nothing Phone 3a & 3a pro, Xiaomi 15 Ultra और iQOO Neo 10R लॉन्च होने जा रहे है। यहाँ इन आगामी स्मार्टफोन्स की लॉन्च तिथि और संभावित कीमत दी गई है:
स्मार्टफोन | लॉन्च तिथि | संभावित कीमत |
---|---|---|
Samsung Galaxy A36, 56 & 26 | 02 मार्च 2025 | ₹30,000 – ₹40,000 |
POCO M7 5G | 03 मार्च 2025 | ₹10,000 से कम |
Nothing Phone 3a & 3a pro | 04 मार्च 2025 | ₹25,000 – ₹30,000 |
iQOO Neo 10R | 11 मार्च 2025 | 30 हजार से कम |
Xiaomi 15 Ultra | मध्य मार्च 2025 (संभावित) | लगभग ₹77,604 |
Honor X9c | मध्य मार्च 2025 (संभावित) | ₹27,990 के आसपास |
Vivo T4x 5G | मार्च 2025 (संभावित) | ₹14,990 के आसपास |
Tecno Pova 7 सीरीज | अंत मार्च 2025 (संभावित) | ₹15000 – ₹25000 |
यहाँ देखें: Samsung Galaxy M16 5G और Galaxy M06 5G भारत में लॉन्च: दमदार परफॉर्मेंस और नए डिजाइन के साथ
1. Samsung Galaxy A36, A56 और A26
Samsung 2 मार्च को भारत में अपनी गैलेक्सी ए सीरीज के तीन फोन Galaxy A36, Galaxy A56 और Galaxy A26 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। ये फोन 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट ऑफर करेंगे। टीज़र से पता चला है कि ये सभी फोन मेटल फ्रेम डिज़ाइन के साथ आ सकते हैं। इनके बेस वैरियंट संभावित कीमत A36 के लिए 32,999 रुपए, A56 के लिए 41,999 रुपए और A26 के लिए 26,999 रुपए हो सकती है।
Galaxy A26 | Galaxy A36 | Galaxy A56 |
Exynos 1280 | Exynos 1580 SoC | Snapdragon 6 Gen 3 |
50MP + 8MP + 2MP | 50MP + 8MP + 5MP | 50MP + 12MP + 5MP |
13MP सेल्फ़ी कैमरा | 12MP सेल्फ़ी कैमरा | 12MP सेल्फ़ी कैमरा |
5,000 mAh | 5,000 mAh | 5,000 mAh |
25W फास्ट चार्जिंग | 45W फास्ट चार्जिंग | 45W फास्ट चार्जिंग |
यहाँ देखे: Samsung Galaxy A56 5G: स्टाइलिश लुक और दमदार कैमरा के साथ अगले महीने होगा लॉन्च?
2. POCO M7 5G
पोको ने पुष्टि की है कि POCO M7 5G भारत में 3 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह ₹10,000 से कम कीमत में आने वाला पहला फोन होगा, जिसमें 12GB RAM (6GB फिजिकल + 6GB वर्चुअल) और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा।
Poco M7 5G में 6.88-इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा, जो इस सेगमेंट के लिए बड़ा अपग्रेड है। स्क्रीन में फ्लिकर-फ्री और लो ब्लू लाइट जैसी खासियतें भी होंगी।
कैमरा डिटेल्स की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और डेप्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा मिलेगा। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, लेकिन उम्मीद है कि Poco इससे बड़ी बैटरी भी पेश कर सकता है।
फीचर | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | 6.88-इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट, फ्लिकर-फ्री, लो ब्लू लाइट |
प्रोसेसर | Snapdragon 4 Gen 2 |
रैम & स्टोरेज | 6GB/12GB RAM (वर्चुअल RAM सपोर्ट के साथ), स्टोरेज ऑप्शन अज्ञात |
रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी + डेप्थ सेंसर (डुअल कैमरा सेटअप) |
फ्रंट कैमरा | 8MP सेल्फी कैमरा |
बैटरी | 5,000mAh (संभावित बड़ी बैटरी) |
चार्जिंग | तेज़ चार्जिंग सपोर्ट (विवरण अज्ञात) |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 14 (संभावित) |
कनेक्टिविटी | 5G, Wi-Fi, Bluetooth |
अन्य फीचर्स | फ्लिकर-फ्री डिस्प्ले, लो ब्लू लाइट फिल्टर |
यहाँ देखें: Poco M7 5G फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, कीमत होगी 10 हजार से कम, जानिए फीचर्स
3. Nothing Phone 3a और 3a Pro
Nothing कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन Nothing Phone 3a और 3a प्रो 04 मार्च 2025 को लॉन्च करने जा रही है, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने कर दी है। Nothing Phone 3a स्टैंडर्ड मॉडल है, जबकि Nothing Phone 3a Pro में बेहतर प्रोसेसर, ज्यादा स्टोरेज और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। AI फीचर्स और उन्नत कैमरा तकनीक इसे और भी खास बना सकते हैं। ऐसे में नथिंग फोन 3a की कीमत, नथिंग फोन 3a प्रो की तुलना में कम होगी।
फीचर | Nothing Phone 3a | Nothing Phone 3a Pro |
---|---|---|
लॉन्च डेट | 4 मार्च 2025 | 4 मार्च 2025 |
डिस्प्ले | 6.8-इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट | 6.8-इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 | Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 |
रैम & स्टोरेज | 12GB RAM | 12GB RAM |
रियर कैमरा | 50MP (मेन) + 50MP (अल्ट्रा-वाइड) + 50MP (टेलीफोटो) | 50MP (मेन) + 50MP (अल्ट्रा-वाइड) + 50MP (पेरिस्कोप टेलीफोटो) |
फ्रंट कैमरा | 50MP | 50MP |
डिजाइन | ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन + Glyph इंटरफेस | ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन + Glyph इंटरफेस |
अन्य फीचर्स | स्टैंडर्ड कैमरा फीचर्स | AI बेस्ड फीचर्स, उन्नत कैमरा तकनीक |
यहाँ देखें: 4 मार्च 2025 को लॉन्च होने वाले Nothing Phone 3 सीरीज की संभावित कीमत और फीचर्स
4. Vivo T4x 5G
Vivo भी मार्च में अपने नए 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। 50MP डुअल कैमरा के साथ Vivo T4x 5G एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जो 6.72 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जाएगा, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा।
बैटरी बैकअप की बात करें तो यह फोन 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। Vivo ने दावा किया है कि इस फोन में सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होगी, जिससे यह लॉन्ग-लास्टिंग परफॉर्मेंस देगा। हालांकि, इसकी लॉन्च डेट अभी कन्फर्म नहीं हुई है।
फीचर | Vivo T4x 5G |
---|---|
डिस्प्ले | 6.72-इंच FHD+ IPS LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300 |
रैम & स्टोरेज | 8GB RAM + 128GB स्टोरेज |
रियर कैमरा | 50MP (मेन) + सेकेंडरी सेंसर |
फ्रंट कैमरा | जानकारी नहीं |
बैटरी | 6500mAh, 44W फास्ट चार्जिंग |
अन्य फीचर्स | सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी, लॉन्ग-लास्टिंग परफॉर्मेंस |
लॉन्च डेट | मार्च 2025 (संभावित) |
यहाँ देखें: Vivo T4x 5G: जल्द लॉन्च होगा 108MP कैमरा वाला यह धासू स्मार्टफोन? कीमत होगी काफी कम
5. iQOO Neo 10R
iQOO Neo 10R एक गेमिंग फोन होगा, जिसे 11 मार्च 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 12GB RAM, 256GB स्टोरेज और 6400mAh बैटरी दी जाएगी। यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और इसमें 6000mm² Vapour Cooling चैंबर दिया जाएगा, जिससे यह गेमिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।
यह स्मार्टफोन 30 हजार रुपए से कम प्राइस में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, हालांकि कंपनी से अमेजन के जरिए सेल पर उतारेगी।
यहाँ देखें: iQOO Neo 10R 5G की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर, कीमत 30 हजार से कम
6. Xiaomi 15
Xiaomi हर साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अपग्रेड करता है और इस साल मार्च में Xiaomi 15 लॉन्च हो सकता है। यह फोन 6.36 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 24GB तक रैम सपोर्ट करेगा (भारत में 16GB वेरिएंट आने की संभावना है)।
Xiaomi 15 के रियर कैमरा मॉड्यूल में 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसमें 5400mAh की बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
यहाँ देखें: Xiaomi 15 Ultra: इसी फरवरी लॉन्च होगा शाओमी का यह प्रीमियम स्मार्टफोन, 200MP कैमरा के साथ कीमत होगी काफी कम
7. Honor X9c
Honor X9c पहले ही मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है और अब इसे मार्च में भारत में पेश किया जा सकता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 108MP का बैक कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह फोन 6600mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि कंपनी द्वारा इसके इंडिया में लॉन्च होने के बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यहाँ देखें: Honor 400 Lite 5G: लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी
8. Tecno Pova 7 5G
Tecno मार्च में अपनी Pova 7 सीरीज लॉन्च कर सकती है, जिसका सबसे बड़ा आकर्षण तीर के आकार का कैमरा मॉड्यूल होगा, जो LED लाइटिंग के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज में Pova 7, Pova 7 5G, Pova 7 Pro 5G, Pova 7 Curve 5G और Pova 7 Pro+ 5G जैसे कई मॉडल शामिल हो सकते हैं।
इस स्मार्टफोन सीरीज को लेकर बाजार में काफी चर्चा है, और इसके डिज़ाइन व स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी कई लीक्स सामने आई हैं। सबसे बड़ी खासियतों में 6000mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट हो सकते हैं, जो इसे परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के मामले में दमदार बनाएंगे।
यहाँ देखें: Tecno Pova 7 सीरीज का लॉन्च जल्द? मिलेगा आकर्षक ‘तिकोना’ कैमरा मॉड्यूल
निष्कर्ष
मार्च 2025 स्मार्टफोन लॉन्च के लिए एक रोमांचक महीना साबित होने वाला है। इस महीने Nothing, Vivo, Xiaomi, Realme, Honor, Tecno, Samsung और iQOO जैसी दिग्गज कंपनियां अपने नए डिवाइसेस लॉन्च करेंगी। इनमें से कौन-सा स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट रहेगा, यह आपकी जरूरतों और बजट पर निर्भर करता है।
आप किस स्मार्टफोन का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं!