Samsung Galaxy M06 Launch Price: Samsung ने 27 फरवरी 2025 को भारत में अपने दो नए 5G स्मार्टफोन्स – Samsung Galaxy M16 5G और Samsung Galaxy M06 5G को लॉन्च कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन फोन्स को टीज किया था। इसके अलावा, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर भी इन फोन्स का प्रमोशनल पोस्टर रिलीज़ किया गया था, लेकिन अब ये डिवाइसेस लॉन्च हो चुका है, जिसकी बिक्री अमेज़न पर होगी।

इसे हाल ही में BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है, जिससे इसके भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना और बढ़ गई है। इसके अलावा, गीकबेंच लिस्टिंग में भी इस फोन को देखा गया है, जहां इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। आइए अब आपको सैमसंग गैलक्सी M06 5G कब लॉन्च होगा और इसकी कीमत कितनी है? इसके बारे में जानते है।
Samsung Galaxy M06 5G कब लॉन्च हुआ?
कंपनी ने Samsung Galaxy M06 5G को भारत में 27 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च कर दिया है। इसकी पहली सेल 07 मार्च को दोपहर 2 बजे से Amazon और Samsung के ऑनलाइन स्टोर से की जा रही है। इसमें 5G सपोर्ट, दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले जैसी खासियतें मौजूद हैं। गैलेक्सी M06 के साथ ही गैलेक्सी M16 भी लॉन्च किया गया है।
यहाँ देखें: तीन बार फोल्ड होने वाला Samsung फोन! Galaxy G Fold की लॉन्च डिटेल्स लीक?
सैमसंग गैलेक्सी M06 5G की भारत में कीमत और ऑफर्स
Samsung ने Galaxy M06 5G को भारतीय बाजार में किफायती 5G स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है—4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज। इसकी शुरुआती कीमत ₹9,499 रखी गई है, जिसमें ₹500 का बैंक कैशबैक ऑफर शामिल है। वहीं, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹10,999 है।
Samsung गैलेक्सी M06 5G को Samsung ई-स्टोर, Flipkart और Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। कंपनी इस पर आकर्षक बैंक ऑफर्स, ईएमआई विकल्प और एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे ग्राहक इस फोन को और किफायती दाम में खरीद सकते हैं। 5000mAh की बैटरी, 50MP कैमरा सेटअप और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आने वाला यह फोन Gen Z और मिलेनियल्स के लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो बजट में दमदार 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।
यहाँ देखें: Samsung Galaxy A06 5G हुआ लॉन्च? किफायती कीमत पर सुपरफास्ट कनेक्टिविटी और दमदार फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी M06 5G की स्पेसिफिकेशन
फीचर | स्पेसिफिकेशन |
---|---|
डिस्प्ले | 6.7 इंच FHD+ (1080×2340 पिक्सल), 90Hz रिफ्रेश रेट |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 |
रैम | 4GB |
स्टोरेज | 128GB (एक्सपेंडेबल) |
रियर कैमरा | 50MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
बैटरी | 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 14, Samsung One UI 6 (Not Confirmed) |
कनेक्टिविटी | 5G, Wi-Fi, GPS, ब्लूटूथ, USB टाइप-C |
सिक्योरिटी | फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक |
कीमत | ₹9,999 से शुरू |
पहली सेल | 7 मार्च 2025, दोपहर 12 बजे, अमेजन पर |
यहाँ देखें: Samsung Galaxy F06 5G की पहली सेल लाइव? धासू डिस्काउंट में सस्ता फोन मिलेगा और सस्ता!
डिजाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy M06 5G को एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक के साथ पेश किया जाएगा। इसका बैक डिजाइन कैप्सूल-शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा, जो बैक साइड के बाईं ओर स्थित होगा। इस फोन में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो FHD+ (1080×2340 पिक्सल) रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
डिस्प्ले का साइज और टेक्नोलॉजी इसे वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन बनाएगा। कंपनी ने इसे दो आकर्षक रंगों Sage Green और Blazing Black कलर में पेश किया गया है।
यहाँ देखें: Samsung Galaxy A56 5G: स्टाइलिश लुक और दमदार कैमरा के साथ अगले महीने होगा लॉन्च?
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy M06 5G को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त पावर प्रदान करता है। इसका AnTuTu स्कोर 422K+ है।
फोन में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस Android 14 पर आधारित Samsung One UI 6 के साथ लॉन्च हो सकता है, जिससे एक स्मूथ और यूजर-फ्रेंडली एक्सपीरियंस मिलेगा। कंपनी इसके साथ 4 साल सिक्योरिटी अपडेट और 4 OS अपडेट का वादा भी करती है।
यहाँ देखें: जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy F16 5G स्मार्टफोन, 8GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy M06 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगा पिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।
फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए बेहतर क्वालिटी प्रदान करेगा। इस फोन में AI आधारित कैमरा फीचर्स भी मिल सकते हैं, जिससे यूजर्स को बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव मिलेगा।
यहाँ देखें: Samsung Galaxy A36: अगले महीने लॉन्च हो सकता है प्रीमियम फीचर्स वाला यह 5G स्मार्टफोन?
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy M06 5G में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन चल सकती है। यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा, जिससे बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।
USB टाइप-C पोर्ट की मदद से चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर दोनों आसानी से किया जा सकता है। हालांकि आपको चार्जिंग अडाप्टर अलग से खरीदना होगा।
यहाँ देखें: Vivo V50 लॉन्च: 6000mAh बैटरी के साथ सबसे पतला स्मार्टफोन? जानिए कीमत और फीचर्स
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
सैमसंग गैलक्सी M06 5G में डुअल सिम 5G सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, इसमें Wi-Fi, GPS, ब्लूटूथ और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स भी होंगे। सुरक्षा की बात करें तो इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी इसमें Samsung Knox Vault और वॉयस फोकस जैसे फीचर्स भी ऑफर कर रही है।
यहाँ देखें: Motorola Edge 60 Pro 5G जल्द होगा लॉन्च? मिलेंगे धासू फीचर्स, कीमत भी होगी कम!
निष्कर्ष
सैमसंग गैलक्सी M06 5G एक दमदार और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसका दमदार प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतरीन कैमरा सेटअप इसे अन्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं।
अगर आप एक ऐसा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो किफायती कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस और बेहतरीन फीचर्स प्रदान करे, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।