Realme P3 Ultra Vs P3 Pro Comparison: रियलमी अपनी P-सीरीज में लगातार नए और दमदार स्मार्टफोन शामिल कर रहा है। अब कंपनी ने इसी सीरीज के Realme P3 Ultra 5G को 19 मार्च 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले, कंपनी ने Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G को फरवरी 2025 में लॉन्च किया था, जो एक पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन है।
अगर आप रियलमी P3 अल्ट्रा और रियलमी P3 प्रो के बीच कंफ्यूज हैं, तो यह डिटेल्ड कंपेरिजन (तुलना) आपके लिए मददगार साबित होगा। आइए जानते हैं इन दोनों फोन में क्या अंतर है और कौन-सा आपके लिए बेस्ट रहेगा। (Realme P3 Pro vs P3 Ultra which is Best for you know the difference).

Realme P3 Ultra vs Realme P3 Pro तुलना: कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट है?
रियलमी P3 अल्ट्रा और रियलमी P3 प्रो में सबसे बड़ा अंतर इसके डिजाइन, कैमरा और प्रोसेसर का है। Realme P3 Ultra में MediaTek Dimensity 8350 Ultra चिपसेट दिया गया है, तो वहीं P3 Pro में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। जहाँ P3 Pro के बैक साइड में 50MP+2MP का सर्कुलर कैमरा डिजाइन है, तो वहीं इसके Ultra मॉडल में 50MP+8MP का वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया गया है।
फीचर | Realme P3 Ultra 5G | Realme P3 Pro 5G |
---|---|---|
डिस्प्ले | 6.83″ FHD+ Quad-Curved AMOLED (120Hz, 1500 निट्स) | 6.83″ Quad-Curved AMOLED (120Hz, 1500 निट्स) |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8350 Ultra (3.35GHz) | Snapdragon 7s Gen 3 (2.5Ghz) |
Antutu Score | 1450K+ | 800K+ |
रैम और स्टोरेज | 8GB/12GB RAM, 128GB/256GB | 8GB/12GB RAM, 128GB/256GB |
रियर कैमरा | 50MP (Sony IMX 896 OIS) + 8MP (Ultra Wide Angle) | 50MP (Sony IMX 896 OIS) + 2MP |
सेल्फ़ी कैमरा | 16 मेगापिक्सेल | 16 मेगापिक्सेल |
बैटरी और चार्जिंग | 6000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग | 6000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग |
IP रेटिंग | IP66+IP68+ IP69 | IP69 |
वजन | 183 ग्राम (for Lunar डिजाइन) | 190 ग्राम ( For Nubula Glow) |
कीमत | ₹26,999 – ₹29,999 | ₹23,999 – ₹26,999 |
यहाँ देखें: सबसे तेज प्रोसेसर के साथ Realme P3 Ultra स्मार्टफोन 19 मार्च को होगा लॉन्च होगा! जानिए इसकी संभावित कीमत
डिजाइन और डिस्प्ले
रियलमी P3 अल्ट्रा और P3 प्रो का डिस्प्ले लगभग एक जैसा है, दोनों की फोनों में 1.5K क्वाड कर्वड डिस्प्ले दिया गया है, लेकिन इसके डिजाइन में काफी बड़ा अंतर है। Realme P3 Pro के बैक पैनल में सर्कुलर कैमरा डिजाइन है, और Realme P3 Ultra में वर्टिकल कैमरा डिजाइन है। P3 Pro को कंपनी तीन कलर वेरिएंट Galaxy Purple, Nebula Glow और Saturn Brown और P3 Ultra को Glowing Lunar, Neptune Blue और Orion Red में पेश किया गया है।
रियलमी P3 अल्ट्रा का Lunar डिजाइन का पैनल कम रोशनी में रंग बदलता है, जो कि लो-लाइट में ग्रीन ग्लो के साथ नजर आता है, इसी तरह इसके प्रो मॉडल के Nebula Glow वेरियंट का बैक पैनल भी अंधेरा होने पर यह चमकता है। दोनों ही फोन स्लिम प्रोफाइल वाले डिवाइस है, इसके प्रो मॉडल की मोटाई 7.99 mm और अल्ट्रा मॉडल की मोटाई केवल 7.38mm है, जो इसे Slimmest Quad-Curved Display वाला स्मार्टफोन बनाता है।
यहाँ देखें: Nothing Phone 3a Vs Nothing Phone 3a Pro: कौन सा मिड-सेगमेंट फोन आपके लिए बेस्ट रहेगा? आइए जानें!
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
⚙ Realme P3 Ultra:
- MediaTek Dimensity 8350 ultra चिपसेट (Antutu Score: 1450K+)
- ARM Mali-G615 GPU
- 8/12GB RAM + 128/256GB स्टोरेज
- Android 15 (Realme UI 6.0)
⚙ Realme P3 Pro:
- Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 (Antutu Score: 800K+)
- Adreno 810 GPU
- 8GB/12GB RAM + 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज
- Android 15 (ColorOS 15.0)
🚀 कौन बेहतर?
अगर आप गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए फोन खरीद रहे हैं, तो MediaTek Dimensity 8300 बेहतर चिपसेट हो सकता है, क्योंकि इसमें बेहतर AI प्रोसेसिंग और बैटरी एफिशिएंसी मिलती है। लेकिन Snapdragon 7s Gen 3 भी काफी दमदार है और GPU परफॉर्मेंस के मामले में बढ़िया साबित हो सकता है।
यहाँ देखें: Moto Edge 60 Ultra 5G: 200MP कैमरा वाला धासू स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च? जानिए कीमत और फीचर्स?
कैमरा परफॉर्मेंस
📷 रियलमी P3 अल्ट्रा:
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 8MP अल्ट्रा वाइड
- 16MP सेल्फी कैमरा
- 4K रिकॉर्डिंग @60 fps
- AI Erase, AI Photo Enhance, Night Mode
📷 रियलमी P3 प्रो:
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 2MP डेप्थ सेंसर
- 16MP सेल्फी कैमरा
- 4K रिकॉर्डिंग @30 fps
- AI Ultra-Steady Frames, AI Motion Control
Realme P3 Pro vs Realme P3 Ultra किसका कैमरा बेहतर है?
Realme P3 Pro और ultra दोनों में दूसरा बड़ा अंतर रियर कैमरा सेटअप का है, जहाँ प्रो मॉडल में 50MP+2MP सेटअप दिया गया है, तो वहीं अल्ट्रा मॉडल में 50MP+8MP सेटअप दिया गया है। हालांकि दोनों के ही प्राइमरी कैमरा एक जैसे है, दोनों में 50MP (Sony IMX 896 सेंसर) के साथ OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) दिया गया है, जो कम रोशनी में बेहतर परफॉर्मेंस देगा।
अगर आपको बेहतर सेल्फी और वीडियो स्टेबिलिटी चाहिए, तो इन दोनों में ही फोनों में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो ज्यादा क्लियर और शार्प इमेज कैप्चर करेगा।
यहाँ देखें: Vivo T4x 5G लॉन्च ऑफर प्राइस: मात्र 12,999 रुपए में मिलेगा 50MP कैमरा वाला यह धासू स्मार्टफोन?
बैटरी और चार्जिंग
अगर आप लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी लाइफ चाहते हैं, तो ये दोनों ही फोन आपको निराश नहीं करेंगे। दोनों में ही 6000mAh बैटरी के साथ 80W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे आपका फोन मिनटों में चार्ज हो जाएगा। हालांकि इसके अल्ट्रा मॉडल 5 साल ड्यूरेबलिटी के साथ आता है, तो वही प्रो मॉडल के साथ कंपनी 4 साल की ही बैटरी हेल्थ गारंटी का वादा करती है।
- 6000mAh बैटरी
- 80W फास्ट चार्जिंग
यहाँ देखें: Vivo Y39 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च! दमदार बैटरी, तगड़ा प्रोसेसर और 50MP कैमरा – कीमत और फीचर्स जानें!
गेमिंग और कूलिंग सिस्टम
🎮 Realme P3 Pro और P3 Ultra दोनों गेमिंग के मामले में बेहतरीन है, दोनों में ही GT Boots टेक्नोलॉजी और बड़ा कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे यह हीटिंग कंट्रोल के मामले में बेहतर साबित होता है:
- AI Ultra-Steady Frames
- 2500Hz Hyper Response Engine
- GT Boots टेक्नोलॉजी
- AI Motion Control
- 90 FPS Gameplay
- 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम
यहाँ देखें: iQOO Neo 10R 5G हुआ लॉन्च, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर, कीमत 27 हजार से कम
कनेक्टिविटी और ऑडियो
दोनों ही फोनों में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे सामान्य फीचर्स में कोई अंतर नहीं है। साथ ही ये दोनों ही फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
यहाँ देखें: Xiaomi 15 भारत में लॉन्च: दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ धमाका!
कीमत और उपलब्धता
Realme P3 Ultra और प्रो दोनों को ही 3 वेरियंट में लॉन्च किया गया है, जहाँ अल्ट्रा मॉडल के बेस वेरियंट (8GB + 128GB) की कीमत ₹26,999 है, तो वहीं इसके प्रो मॉडल के बेस वेरियंट का प्राइस ₹23,999 है, जो अल्ट्रा मॉडल के मुकाबले 3000 रुपए सस्ता है।
वेरियंट | रियलमी P3 प्रो | रियलमी P3 अल्ट्रा |
8GB + 128GB | ₹23,999 | ₹26,999 |
8GB + 256GB | ₹24,999 | ₹27,999 |
12GB + 256GB | ₹26,999 | ₹29,999 |
यहाँ देखें: धाकड़ गेमिंग स्मार्टफोन Realme P3 Pro लॉन्च! कम कीमत के साथ मिल रहा 2000 का डिस्काउंट? जानिए फीचर्स
अगर आप बेहतर कैमरा, गेमिंग और तेज़ चार्जिंग चाहते हैं, तो Realme P3 Ultra एक बढ़िया ऑप्शन रहेगा। अगर आप बड़ी बैटरी और थोड़ा कम बजट में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो Realme P3 Pro एक अच्छा चॉइस हो सकता है।
📢 आप किसे खरीदना पसंद करेंगे? कमेंट में बताएं! 💬👇